फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   porcupine and mouse hole

Deoria News: साही और चूहा मांद से बंधे पर बने होल

Wed, 05 Jul 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
porcupine and mouse hole
भागलपुर में बंधे पर बने होल
नदी किनारे बसे लोगों को सताने लगी है बाढ़ की आशंका, विभाग मौन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भागलपुर -मईल मार्ग और पांच स्पर बंधे बाढ़ के समय दो दर्जन से अधिक गांवों की सुरक्षा करते हैं। मानसून की पहली बारिश ने ही सरकारी सिस्टम की पोल खोल दी है। बंधों पर मई और जून महीने में जंगली जानवर साही के बने होल की मरम्मत नहीं होने से पहली बारिश में ही होल फैल गए हैं। इससे बाढ़ के समय तबाही की आशंका है। इसका भय नदी किनारे बसे लोगों को सताने लगा है। जबकि बाढ़ विभाग मौन है।

शासन की तरफ से हर साल 15 मई से 15 जून तक बांधों की मरम्मत के लिए धन मुक्त कर आदेश दिया जाता है कि समय से पहले बंधे की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। भागलपुर-मईल मार्ग और पांच स्पर बंधे बाढ़ आने पर भागलपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांवों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन बाढ़ विभाग से बंधों की मरम्मत नहीं होने से सौ-सौ मीटर पर बारिश के पानी से बड़े-बड़े होल बन चुके हैं। जिसे लेकर बंधे किनारे बसे गांव भागलपुर, देवसिया छित्तूपुर, नरियांव, सरया आदि गांव के अजय कुशवाहा, दिलीप, बलराम सिंह दादा, नाथू यादव, हीरा गोंड आदि का कहना है कि पिछले साल आई बाढ़ के समय देवसिया और छित्तूपुर गांव के बीच बंधे में रिसाव होने लगा था। रात में जागकर बंधे की निगरानी की गई थी। रिसाव को ग्रामीणों के सहयोग से रात के अंधेरे में बंद किया गया था। बंधे पर बने होल बंद नहीं किए गए तो बाढ़ में बंधा कटने से दर्जनों से अधिक गांवों में तबाही मच सकती है। बाढ़ विभाग के अपर अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि बंधों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जल्द ही भागलपुर में बंधे पर बने होल को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed