{"_id":"663530b9829677640e005594","slug":"pond-reform-work-stooped-deoria-news-c-208-1-deo1004-124800-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 24 लाख की लागत से होने वाला पोखरे का सुंदरीकरण रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 24 लाख की लागत से होने वाला पोखरे का सुंदरीकरण रुका
Sat, 04 May 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 04 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
मौके से गिट्टी व बालू को नगर पंचायत ने हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी । लार नगर पंचायत के मठ वार्ड स्थित स्वामी देवानंद डिग्री काॅलेज के परिसर स्थित पोखरे का 24 लाख की लागत से होने जा रहा सुंदरीकरण का कार्य रुक गया है। सुंदरीकरण कार्य के लिए नगर पंचायत की ओर से गिराए गए बालू, गिट्टी व ईंट हटाया जा रहा है।
स्कूल के महंत स्वामी अभयानंद गिरी ने यह कह कर काम रोकवा दिया कि यहां स्कूल के भवन का निर्माण होगा। कस्बे के डिग्री काॅलेज के बगल में पोखरा है। इस पोखरे में मठ वार्ड की कुछ महिलाएं छठ पूजा भी करती हैं। यह पोखरा स्कूल का है। इस पोखरे के सुंदरीकरण के लिए मठ वार्ड के सभासद नसरुल निशा पत्नी पप्पू लारी के प्रस्ताव पर नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा लारी ने शासन से 24 लाख रुपये स्वीकृत कराया था।
धन स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत निर्माण सामग्री गिरा कर कार्य शुरू कराने जा रहा था कि काॅलेज के महंत स्वामी अभयानंद गिरी ने मौके पर पहुंच कर सुंदरीकरण कार्य को रोक दिया। महंत अभयानंद गिरी का कहना है कि नगर पंचायत स्कूल की भूमि में पोखरा है। बिना पूछे सुंदरीकरण का कार्य कराने के लिए सामग्री गिराई गई थी। इस जगह पर ला फेकल्टी बनेगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा लारी का कहना है कि नगर के मठ वार्ड के पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य नगर पंचायत की ओर से कराया जाना था। इसके लिए शासन से 24 लाख रुपये स्वीकृत कराया गया था। मौके पर सभी सामग्री गिरा दी गई थी। महंत द्वारा यह कह कर काम रोक दिया गया कि पोखरा स्कूल का है।