{"_id":"5f3425cd8ebc3e4ae528ea69","slug":"poloce-threw-shrikrishna-statue-deoria-news-gkp361569540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फेंकवा दी श्रीकृष्ण की मूर्ति, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फेंकवा दी श्रीकृष्ण की मूर्ति, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फेंकवा दी श्रीकृष्ण की मूर्ति, हंगामा
रामपुर कारखाना के सवरेजी खर्ग गांव में मंगलवार की रात का मामला
गांववालों के हंगामा करने पर डीएम, एसपी और एसडीएम ने गांव पहुंचकर लोगों को मनाया
एसपी ने थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर क्राइम को किया लाइनहाजिर, घनश्याम को चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/रामपुर कारखाना। सवरेजी खर्ग गांव में मंगलवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को नहर में फेंकवा देने को लेकर गांववालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर डीएम, एसपी और एसडीएम मयफोर्स गांव में पहुंचे। गांववालों को मनाने के बाद रात दो बजे अधिकारी जिला मुख्यालय लौटे। बुधवार की सुबह भी तमाम भाजपा नेता गांव पहुंचकर इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसपी ने थाना प्रभारी को लाइनहाजिर और इंस्पेक्टर क्राइम को अपराध शाखा भेज दिया।
सवरेजी खर्ग गांव निवासी राजन गोंड ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मूर्ति रखने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली थी। मंगलवार की रात पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने अनुमति निरस्त होने की बात कहकर श्रीकृष्ण की मूर्ति को नहर में फेंकवा दिया। इससे गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गांववालों ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के साथ ही डीएम और एसपी को मामले से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ सिंह मयफोर्स रात में ही गांव पहुंचे। डीएम और एसपी ने गांववालों से काफी मान-मनौव्वल की। अधिकारियों के गलती मानने पर ग्रामीण शांत हुए। बुधवार की सुबह कई भाजपा नेता गांव पहुंचे और रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी जयंत कुमार सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा नेताओं ने इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को हटाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। उन्हें लाइन में एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर क्राइम पद पर तैनात लालजी यादव को अपराध शाखा भेज दिया गया है। सर्विलांस सेल के प्रभारी घनश्याम सिंह को रामपुर कारखाना का एसएसआई/प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मूर्ति को नहर में फेंकने को लेकर गांव के लोग हंगामा कर दिए थे। मामले में इंस्पेक्टर जयंत सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम लालजी यादव पर कार्रवाई की गई है।
ट्विटर पर की रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर की शिकायत
रामपुर में श्रीकृष्ण की मूर्ति फेंकवाने का मामला
बरियारपुर। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सवरेजी खर्ग गांव में मंगलवार की रात मूर्ति रखकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रहे लोगों से जबरन मूर्ति नहर में फेंकवाने का मामला चहुंओर चर्चा में है। लोगों ने ट्वीट कर रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर के इस कृत्य की निंदा की और उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। भाजपा बरियारपुर मंडल के महामंत्री दिवाकर चंद्र यादव ने ट्विटर हैंडल पर डीएम देवरिया, देवरिया पुलिस, डीआईजी गोरखपुर को ट्वीट करते हुए शिकायत की कि रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष ने जबरन भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को नहर में फेंक दिया। इस तरह हिंदुओं की आस्था के प्रति खिलवाड़ किया गया। घटना को संज्ञान में लेते हुए रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष पर उचित करवाई करें। फेसबुक पर उग्रसेन राव लिखते हैं कि एसओ पर मुकदमा दर्ज हो अन्यथा हम कोर्ट जाएंगे। घनश्याम पांडेय ने फेसबुक पर नहर में फेंके गए श्रीकृष्ण भगवान के फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि थानाध्यक्ष पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मनीष पांडेय लिखते हैं कि थानाध्यक्ष जयंत सिंह को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। इनकी मानसिकता हिंदू विरोधी है। अंकित कुमार मद्धेशिया ने लिखा है कि कोरोना के नाम पर धर्म का अपमान किया जा रहा है। संतोष भारती ने लिखा है कि इंस्पेक्टर को सजा मिलनी चाहिए।