फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Polling parties reached the booths, voting today

Deoria News: बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sun, 29 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths, voting today
गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टी हुई रवाना।संवाद - फोटो : DEORIA
बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज
विज्ञापन

देवरिया। स्नातक एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुईं। पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सोमवार को प्रात: आठ बजे से मतदान होगा। जिले में 17 मतदान केंद्र पर बूथ बनाए गए हैं, जहां 21,949 मतदाता मतदान करेंगे।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान कर्मी पहुंचे। अलग-अलग काउंटर से उन्हें मतदान सामग्री का थैला, बैलेट पेपर, बॉक्स आदि सामान वितरित किया गया। कर्मचारियों ने परिसर में सामग्रियों की मिलान किया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों के साथ वाहन में मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए। सकुशल मतदान कराने के लिए सात जोनल, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 24 माइक्रोआर्ब्जवर की तैनाती गई है। वहीं, 96 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा 28 कर्मियों को रिर्जव में रखा गया है। मतदान के मद्देनजर जनपद की अंतरराज्यीय सीमा सील कर दी गई है। इसके लिए 27 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। मतदान केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम व सहायक रिटर्निंग आफिसर जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ व प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व व प्रभारी अधिकारी यातायात नागेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ व प्रभारी अधिकारी मतपत्र व्यवस्था अविनाश कुमार, एएसडीएम व पर्यवेक्षणीय अधिकारी मंजूर अहमद, प्रधान सहायक शंकर मिश्र, वरिष्ठ सहायक विनय पांडेय, राकेश प्रताप, कौशलेस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस प्रकार के पहचान पत्र होंगे मान्य
डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। किसी कारणवश यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वह अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट सहित दस तरह के पहचानपत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed