फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police will bring the robbery accused from Mau to Laar

Deoria News: लूट के आरोपियों को मऊ से लार लाएगी पुलिस

Tue, 23 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police will bring the robbery accused from Mau to Laar
लार। लार-भाटपाररानी मार्ग पर एक पखवाड़े पूर्व दिनदहाड़े असलहे के बल पर हुई लूट के तीन आरोपियों को बलिया व मऊ पुलिस ने एक युवक की हत्या मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब लार पुलिस तीनों को कोर्ट से रिमांड पर लाकर वारदात के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई है। वहीं, पुलिस वारदात के दौरान लाइनर की भूमिका में खड़े एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन गांव निवासी धीरेंद्र यादव 10 दिसंबर को चनुकी मोड़ स्थित एक एटीएम से 40 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। अभी लार भाटपाररानी मार्ग पर रामनगर गांव से उत्तर दिशा में पहुंचे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने की बात कह कर उन्हें रोक लिया। असलहे के बल पर गले का आधा टुकड़ा सोने की चेन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें गठित कर खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस कैमरे को खंगाला तो बदमाशों के भागने का लोकेशन बलिया जिला की तरफ मिला। पुलिस फुटेज निकाल बदमाशों की शिनाख्त कर चुकी थी। इसी के आधार पर बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर रही थी।
इसी बीच बेल्थरा में 13 दिसंबर को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मऊ पुलिस और बलिया पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में गोली मारकर दबोच लिया।
लार पुलिस का दावा है कि घायल बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया तो पता चला कि यही बदमाश रामनगर गांव के समीप लूटकांड को अंजाम दिया है। वहीं वारदात के समय एक बाइक पर तीन बदमाश नगर के चनुकी मोड़ पर खड़े थे।

बदमाशों के भागते समय पीछे से वह भी भाग रहे हैं। पुलिस तीनों का सीडीआर खंगाल रही है। वहीं यह पता कर रही है कि कहीं यह लाइनर की भूमिका में तो नहीं थे जो एटीएम के समीप रेकी कर रहे थे।ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed