फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police were alarmed by reports of a teenage girl's kidnapping.

Deoria News: किशोरी के अपहरण की सूचना पर हलकान रही पुलिस

Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police were alarmed by reports of a teenage girl's kidnapping.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। सोमवार की देर शाम एक किशोरी के अपहरण की सूचना पर पुलिस हलकान रही। जांच में पता चला वह घर से बिना बताए निकली थी।
देर शाम एक किशोरी सिरसिया गांव में पहुंच गई। उसने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। उसने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस पर ग्रामीणों ने पूछताछ की। उसने खुद को गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने अपना निवास बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया। किशोरी ने माता-पिता का नाम भी बताया।
पुलिस ने इस बावत संबंधित थाने को सूचना दी। बघौचघाट थाने की पुलिस ने घर वालों से की तो पता चला कि किशोरी साइकिल से शाम चार बजे बिना किसी को बताए घर से निकली थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि किशोरी का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह साइकिल से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर किशोरी ने बताया कि परिवार के लोग उसकी उम्रदराज शख्स से जबरन शादी करा रहे थे। वह शाद के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों को से बात की तो पता चला पूरे परिवार की अनुमति से उसकी शादी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed