{"_id":"63353f6dcca6ba09803c4abc","slug":"police-took-out-dead-body-buried-near-majhna-drain-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: पिता ने जताई आशंका, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की कराई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: पिता ने जताई आशंका, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की कराई हत्या
Thu, 29 Sep 2022 12:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:17 PM IST
सार
एसओ विपिन मलिक ने बताया है कि पिता बाहर रहता था, उसने शक जाहिर किया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने करीब आठ दिन पहले शक जाहिर किया था कि उसके मासूम पुत्र की हत्या कर पत्नी और उसके प्रेमी ने ठिकाने लगा दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मासूम का मझना नाले के पास दफन किया गया शव बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है। वह पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि कुछ माह पूर्व वह बाहर काम करने के लिए गया था। 18 सितंबर को जब घर वापस लौटा तो मेरी पत्नी व छह वर्षीय बेटा घर पर नहीं थे। आस-पास लोगों से पूछताछ किया तो दिल दहला देने वाली बात पता चली।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन
पति का आरोप है कि मेरे बाहर रहने के दौरान मेरी पत्नी के गहरे संबंध गांव के ही एक दबंग व्यक्ति से हो गया है। वह अक्सर मेरे घर पर आने-जाने लगा। लोगों से पता चला कि 13 सितंबर की शाम वह मेरे घर पर आया। राज खुलने के भय से दोनों ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्याकर शव को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई।
पुलिस ने सुबह मझना नाले के पास दफन किए गए शव को बाहर निकालकर मौत के कारणों को जाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विपिन मलिक ने बताया है कि पिता बाहर रहता था, उसने शक जाहिर किया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।