{"_id":"6a2da28c45db7c7d5803b9c6","slug":"police-tighten-the-noose-on-two-accused-in-the-pocso-case-deoria-news-c-208-1-deo1032-184494-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाॅक्सो एक्ट के दो आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाॅक्सो एक्ट के दो आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
Sun, 14 Jun 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पाॅक्सो एक्ट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। दो दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से किशोरियों को सकुशल बरामद किया गया है। शनिवार को रामपुर कारखाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी जहांगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह 4 जून को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर नौ जून को अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अगले ही दिन पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। शनिवार सुबह डुमरी-देवरिया मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास खड़े आरोपी जहांगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में पाॅक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।