फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police station in-charge changed... DJ operator's death mystery not solved

Deoria News: थानेदार बदले...नहीं सुलझी डीजे संचालक के मौत की गुत्थी

Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge changed... DJ operator's death mystery not solved
तरकुलवा। नये साल का आगाज हो गया। थानाध्यक्ष का तबादला भी हो गया लेकिन बंजरिया गांव निवासी डीजे संचालक हीरालाल शर्मा के मौत की गुत्थी नहीं सुलझी। बीते साल के 10 अगस्त को गांव के पश्चिम एक नीची स्कूल के बगल में स्थित खेत धन के खेत में मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ तो बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया था। एक तरफ पीड़ित परिवार इसे सुनियोजित हत्या बता रहा है तो पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ (40) पुत्र केदार शर्मा अपने गांव के चौराहे पर एक टेंट हाउस में काम करता था और खुद का डीजे सिस्टम चलाता था। नौ अगस्त 2025 की रात को करीब 11 बजे वह बाइक से घर से निकला था। 10 अगस्त की सुबह उसका शव गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पास धान के खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सहित विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ गई। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया था। इस मामले में पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेज दिया था लेकिन धीरे-धीरे साल गुजर गया। पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

उधर, मृतक की पत्नी ने कई बार पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगा चुकी है। थानेदार मृत्युंजय राय का तबादला हो गया लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

इस संबंध में सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed