फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police searching ateeque network

Deoria News: अतीक के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

Mon, 27 Feb 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
police searching ateeque network
बीस माह तक माफिया ने सात नंबर बैरक को बना दिया था यातना गृह
विज्ञापन


देवरिया। माफिया अतीक अहमद जेल के सात नंबर बैरक में करीब बीस माह तक बंद रहा है। यहीं से उसने पूरे गैंग को संचालित करने का काम भी किया था। जेल में बंद होने के दौरान भी अपने गुर्गे को जरिए गुंडा टैक्स वसूल करता था। जेल में उसका राज चलता था। छापे के दौरान उसके पास से 41 मोबाइल सेट बरामद हुए थे।
उमेश पाल की हत्या के बाद जनपद की पुलिस भी सतर्क हो गई है कि अतीक का नेटवर्क जिले में भी हो सकता है। जेल में बंद रहने के दौरान उसकी पत्नी, बेटे और करीबियों को आना-जाना बराबर लगा रहता था। शहर के कुछ लोगों से उसके परिवार के संबंध हो गए थे।
विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद 2018 से जनवरी 2020 जनवरी तक जिला में बंद था। इसी दौरान प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले धूमनगंज निवासी जैद का संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अतीक के इशारे पर उसके रिश्तेदार नीलू उर्फ राशिद और खालिद ने जैद का अपहरण कर लूटपाट की और अगवा कर देवरिया जेल लाया था। यहां अतीक ने सात नंबर बैरक में पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, गिरफ्तारी हुई। जबकि अतीक को यहां से बरेली जेल भेज दिया गया। इस घटना में शामिल दो करीबियों नीलू अतीक का मौसेरा भाई जबकि खालिद जफर बहन का दामाद है। दोनों शहर के एक मोहल्ले में अक्सर डेरा जमाए रखते थे।
सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो जेल में माफिया अतीक अहमद की दबंगई के मामले की जांच में यह बात सामने आई थी कि बैरक नंबर सात को पूरी तरह से यातना गृह में तब्दील कर दिया था। जहां वह अपने विरोधियों को बुलाकर उनकी पिटाई करता था।
20 महीने में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें अतीक अहमद ने जबरन वसूली, धमकी और अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए कई लोगों पीटा था। अतीक के जुल्म की जानकारी जेल के अधिकारियों और पूरे जेल प्रशासन को भी थी। कोई मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करता था।
उस समय चर्चा थी कि उसके भाई, बेटे, बहू और पत्नी के आने पर शहर में रहने-खाने की व्यवस्था कुछ लोग करते थे। यहां की जेल में बाहर का भोजन पहुंच जाता था। इससे पुलिस को आशंका है कि अतीक गिरोह से संबंध रखने वाले गुर्गे जनपद में हो सकते हैं। संवाद


कोट
अतीक गिरोह पर पुलिस की नजर है। जब जेल में बंद था तो किससे उसके संबंध स्थानीय पर बन गए थे। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही है।
-संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed