फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police removed the jam

Deoria News: पुलिस ने हटवाया जाम

Wed, 26 Nov 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police removed the jam
देवरिया। शहर में लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को कोआपरेटिव चौराहे से रामलीला मैदान को जाने वाली सड़क किनारे लगी दुकानों को हटवाया।
विज्ञापन

बुधवार के अंक में अमर उजाला में पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा, जाम से लोग परेशान शीर्षक से प्रमुख से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस व नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमणकर्ताओं को समझाते हुए दुकानों के सामने रखे अवैध तख्तों, शेड, ठेलों, तथा सड़क पर फैलाए गए सामान को हटवाया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों को अवगत कराया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करना दंडनीय है और भविष्य में यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed