फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police removed the banner at midnight, but reinstalled it in the morning.

Deoria News: आधी रात में पुलिस ने उतरवाया बैनर, सुबह फिर लगा

Thu, 25 Sep 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police removed the banner at midnight, but reinstalled it in the morning.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के पुराना चौक पर शिवाजी और मुगल को लेकर लगाया गया विवादित बैनर पुलिस ने मंगलवार की आधी रात को उतरवा दिया। इससे बुधवार की सुबह पुराना चौक पर भाजपाई और हिंदू संगठनों के नेता हंगामा करने लगे।
पुलिस के बैनर हटवाने से नाराज लोगों ने दूसरा बैनर टांग कर चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर जा रहे नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन छट्ठे लाल निगम को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। आपत्तिजनक बैनर को लेकर रुद्रपुर में तनाव बरकरार है। एडिशनल एसपी आनंद पांडेय रुद्रपुर में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने विवाद में शामिल लोगों से वार्ता कर त्योहार पर शांति व सद्भाव बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

विवादित बैनर पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल गर्म है। मंगलवार को नगर के पुराना चौक पर एक कार्यकर्ता की ओर से मुगल और शिवाजी को लेकर विवादित बैनर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे पुलिस ने उतारने को कहा। इस बात से नाराज भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सुधांशु मौली ओझा सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी की।
उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। रात में पुलिस ने मुगलों के बाप क्षत्रपति शिवाजी महाराज स्लोगन लिखे विवादित बैनर को उतार दिया। इस बात की सुबह जानकारी होते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता दोबारा पुराना चौक पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सुधांशु मौली ओझा के नेतृत्व में चौक पर भीड़ जुट गई।
उन्होंने तत्काल वही स्लोगन लिखा दो बैनर बनवाकर लगवा दिए। मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि रात में पुलिस ने बैनर हटवाकर कायराना हरकत की है।
पुलिस कुछ चंद हिंदू विरोधी मानसिकता के लोगों के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। अब शिवाजी महाराज के सम्मान में पूरे शहर को बैनरों से पाट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed