फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police is sweating to expose the masked man

Deoria News: नकाबपोश को बेनकाब करने में पुलिस को छूट रहा पसीना

Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police is sweating to expose the masked man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में आई बारात में कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एक पखवाड़ा बाद भी पुलिस नकाबपोश को बेनकाब करने में असफल रही है।
पुलिस शुरू से ही वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। उधर, शुक्रवार को जब पुलिस से इस मामले में बात की गई तो बताया गया कि नकाबपोश बदमाश की धड़पकड़ के लिए कुछ संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है। हालांकि अभी सफलता नहीं मिल पाई है। कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बारात बीते माह 22 मई की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरी के यहां आई थी।
विज्ञापन

बारात में दूल्हे के पिता के बहुत ही करीबी रहे गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी।
इसी बीच तेज बहादुर उर्फ राजन यादव को भोजन करते समय नकाबपोश ने पीछे से आकर उनकी कनपटी पर आसलहा सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी। राजन की हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तालाश शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने जहां जमीनी रंजिश में हत्या करने की बात कही है, वहीं पुलिस इसके अलावा भी कई और विंदुओं पर अपना तहकीकात जारी रखीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि वारदात के बाद पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को वारदात के दिन भोर में ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने फिर दो और संदिग्धों को उठाया और पूछताछ करने के बाद एक को तो तुरंत छोड़ दिया था। लेकिन नामजद आरोपी रणधीर निषाद, पप्पू भारती और एक अन्य से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना मुंह खोला था। जिसके बाद पुलिस ने फिर से आरोपी रणधीर के छोड़े गए चाचा समेत दो को हिरासत में ले लिया था।
पुलिस इन दिनों पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखीं है। सूत्रों की माने तो आरोपी के चाचा से पूछताछ के बाद पुलिस को नकाबपोश के बारे में काफी हद तक कामयाबी मिली थी। इसके बाद पुलिस नकाबपोश की धड़पकड़ के लिए रातों दिन एक कर रखीं थीं। लेकिन फिर भी अब तक नकाबपोश पकड़ में नहीं आया। जबकि पुलिस लगातार वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा करती जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि नकाबपोश की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिशे देती नजर आ रही है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अब नकाबपोश बदमाश पुलिस से ज्यादे दिन तक बचकर रह नहीं पाएगा।

एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीमें लगी हुई है। हिरासत में लिए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जैसे ही नकाबपोश पकड़ में आया वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed