फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police house and investigation room will be built at a cost of two crores

Deoria News: दो करोड़ की लागत से बनेगा पुलिस आवास व विवेचना कक्ष

Mon, 16 Oct 2023 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Oct 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Police house and investigation room will be built at a cost of two crores
भटनी। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को अब रहने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। थाने में चार मंजिला भवन और विवेचना कक्ष के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने आवासीय भवन और विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। टेंडर के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इससे अब पुलिस कर्मियों को आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही आधुनिक संसाधनों से लैस विवेचना कक्ष में एसपी के निगरानी में मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

भटनी नगर से करीब दो किमी दूर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को रहने के लिए परेशान होना पड़ता है। थाने के आसपास बाजार नहीं होने से उन्हें पास के गांवों में आवास लेकर रहना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ पुलिस कर्मियों को किराए के मकान लेने के लिए नगर में भटकना पड़ता है। पुलिसकर्मियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए शासन को पत्र भेजा था। शासन ने थाना परिसर में विवेचना कक्ष और नगर स्थित पुलिस चौकी पर बनने वाले चार मंजिला आवासीय भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 97 लाख की धनराशि जारी कर दी है। धन स्वीकृत होने के बाद अब निर्माण कार्य आवास विकास विभाग ने शुरू करा दिया है। थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि आवासीय भवन बड़ी समस्या है। पुलिसकर्मी दुकान के लिए बनी भवन में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नया आवासीय भवन बनने की जानकारी पर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि विवेचना कक्ष बनने से कागजात सुरक्षित रहेंगे और उपनिरीक्षक के स्थानांतरण के बाद फाइलों को इधर-उधर ढूंढना नहीं पड़ेगा। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचना कक्ष अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा। कक्ष के कैमरे से एसपी विवेचना की निगरानी करेंगे। जिससे जल्द मामले का निस्तारण हो सकेगा। वहीं, नए आवास बनने से पुलिस कर्मियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed