{"_id":"69693137eebe514e3e0ce579","slug":"police-find-no-clue-in-the-case-of-the-teenagers-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-172699-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी की माैत के मामले में पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी की माैत के मामले में पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग
Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित साहू टोला में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अभी तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जबकि परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
मंगलवार की सुबह साहू टोला निवासी किशोरी नंदिनी घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर किशोरी के लापता होने की सूचना दी और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस को समय से सूचना दिया गया था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिस दिन किशोरी लापता हुई उस दिन पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। मौखिक सूचना पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। संवाद