फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police dug for a youth body

युवती के शव की तलाश में पुलिस ने गड्ढा खुदवाया

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
police dug for a youth body
युवती के शव की तलाश में पुलिस ने गड्ढा खुदवाया
विज्ञापन

नहीं मिली लाश, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
सदर कोतवाली के बरियारपुर के पुटरियवां का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक माह से ससुराल से गायब युवती की तलाश में एसडीएम सदर की मौजूदगी में पुलिस ने गड्ढा खुदवाया, लेकिन शव नहीं मिला। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। हालांकि आरोपी उस परिवार का नहीं है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के सोन्हौला रामनगर निवासी लल्लन गोंड ने अपनी बेटी रंजिता 24 की शादी जुलाई 2016 में सदर कोतवाली के बरियारपुर के पुटवरियां निवासी प्रेमचंद्र गोंड के साथ की थी। लल्लन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज की बात को लेकर उसे बार-बार प्रताड़ित करते थे। उसका तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। 17 अप्रैल को बेटी रंजिता के साथ कुछ गलत होने की जानकारी मिली। पूछने पर ससुरालवाले उग्र हो गए और बताए कि रंजिता अब नहीं मिलेगी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने 30 अप्रैल को पति प्रेमचंद्र, ससुर विंध्याचल गोंड, सास रमिता देवी, देवर सुनील, अनिल, प्रद्युम्न, देवरानी अमिता, किरन और ननद प्रतिमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और गायब करने के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसने बताया कि शव को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया है। इससे पुलिस के होश उड़ गए। एसडीएम सदर दिनेश मिश्र के साथ पहुंचकर पुलिस ने गड्ढा खुदवाया, लेकिन शव नहीं मिला। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि एक आरोपी के बताने के मुताबिक ऐसा कदम उठाया गया लेकिन लाश नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed