फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police disclosed two incidents of theft

Deoria News: चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police disclosed two incidents of theft
एक माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र से चोरी गई बाइक और खुखुंदू चौराहे से चोरी का मार्बल पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। घटना में शामिल चार चोरों को पुलिस खुखुंदू चौराहे से ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चौराहे के ही एक मकान में छिपाए गए चोरी के मार्बल को भी बरामद कर लिया है। चोरों के पास मौजूद बाइक भी जांच-पड़ताल में चोरी की निकली, जिसकी रिपोर्ट सदर कोतवाली में पहले से दर्ज है। चोरों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे जेल चले गए

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत कस्बा सलेमपुर निवासी रामनरेश प्रसाद की खुखुंदू चौराहे स्थित मार्बल की दुकान में चोरी हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तालाश की जा रही थी। शुक्रवार को दिन में 10:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि चार संदिग्ध खुखुंदू चौराहे पर दुर्गा मंदिर के पास घूम रहे है। तत्काल एस.आई. दीपक पटेल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी आता देख संदिग्ध बाइक चालू कर भागने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पहले ने अपना नाम विवेक यादव, दूसरे ने चंद्रमणि यादव, तीसरे ने मुनीब चौहान और चौथे ने हृदयानंद पटेल निवासी गण ग्राम शेरवां बभनौली थाना खुखुंदू बताया। तलाशी के दौरान इनके पाकेट से साढ़े तीन सौ रुपये नगद बरामद किया गया। चोरों के निशानदेही पर चौराहे के ही एक मकान में छिपाए गए चोरी के मार्बल को भी बरामद कर लिया गया है। इनके पास मौजूद बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जांच पड़ताल में चोरी की निकली। चोरों ने बताया की तकरीबन एक माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित ढाले से यह बाइक चुराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज है। उन्होंने कहा कि सरगना का मुखिया विवेक यादव है। चारों को दर्ज रिपोर्ट के तहत न्यायालय पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed