फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police could not trace the women who stole the jewellery

Deoria News: जेवर उड़ाने वाली महिलाओं का पुलिस नहीं लगा पाई सुुराग

Wed, 27 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police could not trace the women who stole the jewellery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। चार दिन पहले दो जालसाज महिलाओं ने आधा दर्जन महिलाओं को झांसे में लेकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात ले उड़ी थीं। पीड़िताओं की तहरीर के बाद मंगलवार को एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने शहर के विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जालसाज महिलाओं की सुराग तलाश करते रहे, मगर अहम सुराग नहीं मिल सका। पुलिस को शक है कि जालसाज महिलाएं घुमंतू हैं।
इसे आधार बनाकर पुलिस उनके डेरों पर दबिश दे रही है, लेकिन दोनों के पहनावे में अंतर दिख रहा है।
कस्बे के वार्ड नंबर तीन भठवा धरमपुर की पीड़ित महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से दो महिलाएं उनके मोहल्ले में बर्तन बेचने आतीं थीं। दोनों ने महिलाओं से संपर्क बनाकर पहले दुख-सुख की बात की। तीन दिन पहले दोनों महिलाएं संगीता देवी पत्नी लखन के दरवाजे पर पहुंची और बोली बेटी बहुत तेज भूख लगी है।
विज्ञापन

संगीता ने अपने घर में बैठाकर दोनों को भोजन कराया। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने भोजन करने के बाद एक घंटे तक उसके घर में आराम किया। इसी बीच मोहल्ले की करीब आधा दर्जन महिलाएं बर्तन देखने के लिए जुट गई। जालसाजों ने कहा कि यदि आप सभी के पास गहने हैं तो ले आइए उसकी फोटो विदेश में ब्रांडिंग के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद सभी को रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर वहां मौजूद दुर्गावती देवी, सुगनी देवी, फेकनी देवी, राबड़ी देवी व ज्ञानती देवी के जेवरात लेकर चंपत हो गई। करीब एक घंटे बाद सभी महिलाएं एक-दूसरे से बात कर ठगी का शिकार होने कि बात कहने लगीं। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द की जालसाज महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed