{"_id":"694d7ebdfca937acb20f26db","slug":"police-could-not-find-the-hospital-operator-deoria-news-c-208-1-deo1015-170965-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अस्पताल संचालक को नहीं खोज पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अस्पताल संचालक को नहीं खोज पाई पुलिस
Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना अंतर्गत ग्राम माधो छपरा में चल रहे अवैध अस्पताल में एक दिसंबर की रात प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में अवैध अस्पताल संचालक एमएम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी तो दर्ज हो गई लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। अस्पताल संचालक पर यह मामला सील हुए अस्पताल को बिना किसी आदेश के खोलकर ओपीडी चलाने का मामला सामने आने के बाद दर्ज हुआ था। एसीएमओ देवरिया डॉ. पीके सिंह ने भाटपाररानी सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी के साथ मौके पर जाकर जांच की थी।
इस टीम के पहुंचते ही संचालक पिछले दरवाजे से फरार हो गया था। इस संबंध में सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध अस्पताल संचालक एमएम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद