{"_id":"61d1eb0b32a7606b794b3fcb","slug":"police-caught-two-machanics-and-theft-bikes-deoria-news-gkp422235413","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइक बरामद, दो मिस्त्रियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइक बरामद, दो मिस्त्रियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो बाइक बरामद, दो मिस्त्रियों पर मुकदमा दर्ज
देसही देवरिया। चोरी की दो बाइक और तीन बाइकों के पुर्जों के साथ रामपुर कारखाना पुलिस ने दो मिस्त्रियों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
रामपुर कारखाना के मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव में पुलिस ने शुक्रवार की रात छापा मारा। बाइक मैकेनिक संदीप यादव (19) के घर से चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह उसके घर से दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई। वह बरवां मीरछापर चौराहा पर एक गैरेज में बाइक रिपेयरिंग करता था। उसके हेड मिस्त्री और गैरेज के मालिक सुरेंद्र यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया। वह दुरेला, थाना झंगहा, गोरखपुर का रहने वाला है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के रामपुर हीरामन चौराहा के पास बगीचे से रविवार को तीन और बाइक के कटे हिस्से बरामद किए। दोनों पर केस दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया।
हालांकि पुलिस संदीप के घर से एक ही बाइक बरामद होने की बात कही जा रही है। एक माह के अंदर क्षेत्र में करीब तीन बाइक चोरी हो चुकी हैं। रामपुर कारखाना एसओ मानसिंह ने बताया कि दो बाइक और तीन बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।