{"_id":"68239bbf4d51f127b90a46fa","slug":"police-caught-the-thief-with-the-purse-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153535-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पर्स के साथ चोर को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पर्स के साथ चोर को पुलिस ने पकड़ा
Wed, 14 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में महिला का पर्स चुराने वाले चोर को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को जिला कारागार के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोर के पास से पर्स और उसमें रखे जेवरात बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोन्दा निवासिनी कनकलता शुक्ला पत्नी सत्येन्द्र शुक्ला का पर्स जिला कारागार के पास से चोरी हो गया था। मंगलवार को पुलिस तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिला कारागार के पास से आरोपी चोर महबूब ठंठा कोपा गुलरभोज थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के पर्स में एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली बरामद किया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर बरामद माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । संवाद