फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police caught a container loaded with animals... one smuggler arrested

Deoria News: पशुओं से लदा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा... एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police caught a container loaded with animals... one smuggler arrested
संवाद न्यूज एजेंसी बरहज (देवरिया)। कपरवार पुलिस चौकी के रास्ते बुधवार को पशुओं से लदा कंटेनर जा रहा था। पुलिस ने उसे पैना बाईपास के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में कंटेनर से 27 गाेवंश मुक्त कराए गए। रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के खौदपार निवासी तस्कर अप्सार को पुलिस ने पकड़ा है। कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर ने फोन पर कपरवार पुलिस को रामजानकी मार्ग के रास्ते पशुओं से लदा कंटेनर जाने की सूचना दी। इसके बाद एसआई महेंद्र मोहन मिश्र ने हमराहियों के साथ सड़क पर घेराबंदी की। इसी बीच पशुओं से लदा कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कंटेनर रोकना चाहा, मगर चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। पुलिस ने कंटेनर का पीछा कर बरहज स्थित पैना बाईपास पर पकड़ लिया। चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर से मुक्त कराए गए पशुओं को मझौलीराज स्थित कान्हा हाउस में भेज दिया है। कार्रवाई में आरोपी के दांत से काट लेने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पशु तस्कर रामपुर से कंटेनर में पशुओं को लेकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि कंटेनर से 27 गोवंश मुक्त कराए गए हैं। रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के खौदपार निवासी तस्कर अप्सार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास तमंचा और एक कारतूस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed