फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police case registered and siezed vehical

पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन को सीज किया

Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
police case registered and siezed vehical
पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन को सीज किया
विज्ञापन

देसही देवरिया। रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ में बालू खनन के मामले में शनिवार को पकड़ी गई डंपर गाड़ी को पुलिस ने सीज कर केस दर्ज कर दिया। इस कार्रवाई से इस धंधे में शामिल लोगों में खलबली मच गई है।

रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर शनिवार की सुबह अवैध बालू लदे डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया था। डंपर का पहिया धंस गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस गाड़ी को लेकर थाने आई। खनन विभाग से मिले निर्देश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर गाड़ी सीज कर दिया। वाहन नौतन हथियागढ़ गांव के ही राधे यादव की थी। पुलिस की इस कार्रवाई से छोटी गंडक नदी में अवैध खनन करा रहे बालू माफियाओं के बीच खलबली मच गई है। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। वाहन नौतन हथियागढ़ के राधे यादव की थी। वही गाड़ी चला भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed