फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police busy in getting medical examination of rape victim done, two accused in custody

Deoria News: दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराने में जुटी पुलिस, दो आरोपी हिरासत में

Tue, 26 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police busy in getting medical examination of rape victim done, two accused in custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। घर में घसीटते हुए ले जाकर दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। दोनों को जिले के एक थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
इसके बाद बयान दर्ज कर आगे के कार्रवाई की तैयारी में है। हालांकि, पुलिस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है। उधर, वारदात को लेकर नगर में चर्चाओं का माहौल गर्म है। मामला दो पक्षों के बीच होने के चलते पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

लार नगर के एक वार्ड निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी 22 अगस्त की रात दो बजे शौच के लिए गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी वह नहीं लौटी। सुबह चार बजे सुबह परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ कर चली गई। कुछ देर बाद युवती रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई। आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला शारिक अपने दोस्त गुड्डू के साथ उसे घसीटते हुए अपने घर में लेकर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि शारिक ने सभी के सामने दुष्कर्म करता रहा। परिजन जब उसके घर पहुंच विरोध करने लगे तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धक्का दे दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सूत्रों की मानें तो सोमवार को पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को एक थाने में घंटों पूछताछ की। चर्चा है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। अब पुलिस किशोरी का गोपनीय बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई करेगी।
चर्चा है कि एक साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें आरोपी पक्ष के चार और पीड़िता के पिता सहित नौ लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया।

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेयी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed