{"_id":"66c38e230e2c6e6dd9035f6a","slug":"police-became-strict-and-agent-returned-rs-50-thousand-deoria-news-c-208-1-deo1004-133117-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस हुई सख्त तो एजेंट ने लौटाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस हुई सख्त तो एजेंट ने लौटाए 50 हजार
विज्ञापन
- आजमगढ़ के जीयनपुर में कार्यालय खोलकर सिंगापुर का फर्जी वीजा थमा दस युवकों से दस लाख ठगने का मामला
- कहा, बाकी की रकम अगले माह दूंगा, तय समय पर रुपये नहीं लौटाने पर दर्ज होगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। सिंगापुर भेजने के नाम पर आजमगढ़ के दस युवकों को फर्जी वीजा थमाकर करीब दस लाख रुपये ऐंठने वाले एजेंट के खिलाफ, जब पुलिस सख्त हुई तो एजेंट ने तत्काल पीड़ित को 50 हजार रुपये लौटा दिए। बाकी रकम एजेंट ने 15 सितंबर तक लौटाने की बात कही है। एसओ बोले अगर तय समय पर रुपये नहीं लौटाए तो केस दर्ज कर जेल भेज दूंगा।
बता दें कि एक वर्ष पहले एजेंट ने आजमगढ़ के जीयनपुर में कार्यालय खोलकर युवकों से जालसाजी की, और फिर कार्यालय बंद कर गायब हो गया। युवक एजेंट की तलाश में लगे थे। आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र जमीन हरखोरी निवासी महेंद्र यादव पांच दिन पहले एजेंट को ढूंढते हुए खुखुंदू पहुंचे। यहां आने पर पता चला कि वर्तमान में खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग में एजेंट नए मकान का निर्माण करा रहा है। फिर मुसैला बुजुर्ग पहुंच उसे देख महेंद्र चुपचाप थाने आ गए। यहां आकर उसने एजेंट के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस एजेंट को पकड़कर थाने ले आई। यहां एजेंट को दिनभर बिठाए रखा और कहा जब-तक पीड़ितों के रुपये वापस नहीं करोगे, छोड़ेंगे नहीं।
पुलिस की सख्ती देख एजेंट ने तत्काल 50 हजार रुपये महेंद्र यादव को वापस कर दिए और बाकी रुपये 15 सितंबर तक देने को कहा। बता दें कि 18 मई 2023 में एजेंट ने दस युवकों को सिंगापुर का फर्जी वीजा थमाकर करीब दस लाख रुपये ऐंठ लिए थे। अधिकतर युवक आजमगढ़ जिले के ही हैं। एजेंट ने अगर तय समय पर रुपये नहीं लौटाए तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। ्र
विज्ञापन
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि एजेंट तत्काल 50 हजार रुपये लौटाए हैं। बाकी सितंबर में देने के लिए कहा है।