{"_id":"69a5fad49d7bad4eed06e1bb","slug":"police-became-strict-after-the-death-of-the-youth-encroachments-were-removed-from-the-tracks-deoria-news-c-205-1-deo1003-155765-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक की मौत के बाद पुलिस हुई सख्त, पटरियों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक की मौत के बाद पुलिस हुई सख्त, पटरियों से हटवाया अतिक्रमण
Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार में रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय संतोष कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बाजार में अतिक्रमण को दुर्घटना का कारण बताते हुए करीब आधा घंटा तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। बाजार में सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से लगे ठेला-खोमचा सड़क पर नहीं लगा। पुलिस की सख्ती के बाद सोमवार को जाम की स्थिति नहीं बनी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
घटना के बाद सोमवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा मृतक संतोष कुशवाहा के परिजनों से मिले और उन्हें शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर चौकी प्रभारी खिरकिया को बुलाकर बाजार क्षेत्र में तत्काल अतिक्रमण हटाने तथा दुकानदारों से समन्वय बनाकर सड़क की पटरियों पर दोबारा अतिक्रमण न होने देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
फूलबदन कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर ई-रिक्शा या अन्य वाहन खड़े पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सुबह से देर शाम तक दो पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में खिरकिया बाजार में जाम की समस्या दोबारा उत्पन्न हुई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
सोमवार को प्रशासनिक सख्ती का असर दिखा और बाजार में यातायात व्यवस्था सामान्य रही।