{"_id":"68e02738e244b3fa92005536","slug":"police-beat-up-people-who-had-come-to-the-fair-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164635-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेले में आए लोगों को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेले में आए लोगों को पुलिस ने पीटा
Sat, 04 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बाजार में बुधवार की रात मेला देखने आए लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इससे मेले में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पड़री बाजार में बुधवार की रात दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों को खुखुंदू पुलिस ने दौड़ाकर पीटने से लोग आक्रोशित हो गए। वे पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया है कि मेला शांति पूर्वक चल रहा था। अचानक कुछ पुलिसकर्मी आए और लोगों को दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। करीब एक दर्जन लोगों को चोट लगीं हैं। इससे लोग आक्रोशित हो गए एसओ कल्याण सिह सागर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। संवाद