{"_id":"64948887d7d4d3215b0a1b94","slug":"police-action-against-criminal-deoria-news-c-7-1-215875-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पशु माफिया अनवर ने कई प्रांतों में खड़ा किया नेटवर्क, बुलडोजर चलाने की तैयारी में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पशु माफिया अनवर ने कई प्रांतों में खड़ा किया नेटवर्क, बुलडोजर चलाने की तैयारी में पुलिस
Thu, 22 Jun 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोरखपुर जोन के एक मात्र पशु माफिया अनवर की पुलिस कुंडली खंगाला रही है। 25 मुकदमों में नामजद माफिया की संपत्तियों पर पुलिस बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस उसकी संपत्तियों का ब्योरा और अन्य जिले में दर्ज केस के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि पुलिस कुछ माह पहले 71 लाख रुपये की मकान और वाहन कुर्क कर चुकी है। इस माफिया ने कई प्रांतों में नेटवर्क खड़ा कर लिया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी अनवर अंसारी पुलिस रिकार्ड में पशु तस्कर माफिया है। जोन स्तर पर चिन्हित माफियों के खिलाफ इन दिनों कार्रवाई तेज कर दी गई है। इनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी के तरह जिले की पुलिस जोन स्तर पर चिन्हित माफिया अनवर अंसारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनवर उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा है। तरकुलवा थाने के हिस्ट्रीसीटर के खिलाफ गोरखपुर के चौरीचौरा थाना, गीडा थाना और खोराबार थाना, कुशीनगर के तरयासुजान थाना और देवरिया के तरकुलवा, खुखुंदू, सदर कोतवाली और बघौचघाट सहित विभिन्न थानों में केस दर्ज है। पुलिस को भनक लगी है कि गिरोह के अन्य सदस्य पशु तस्करी में संलिप्त है। इसके जरिए इसने बड़ी संपत्ति खड़ा कर ली है। इसको लेकर पुलिस के अफसर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस इस माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
- माफिया पशु तस्कर की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। कई जिलों में केस दर्ज है। माफिया की अवैध संपत्तियों के खिलाफ बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
- श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
जब्त हो चुकी पशु तस्कर स्वयंबर यादव की संपत्ति
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली टोला लक्ष्मीपुर निवासी स्वयंबर यादव ने 15 साल से पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पशु तस्करी की राह में बाधा बने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट तक की थी। उस पर हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज है। अप्रैल माह में उसकी 2.17 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। स्वयंबर पर संगीन धाराओं में जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गिरोह बनाकर पशु तस्करी की घटना को अंजाम देता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत
देवरिया। पशु तस्करों एवं पुलिस का गठजोड़ खाकी को दागदार बना रहा है। देवरिया मेंं तैनात कई पुलिस वाले स्वयं पशु तस्कर गिरोह का संचालन कर रहे हैं। जिसके चलते तस्ककरो पर लगाम नहीं लग पा रही है। लगभग दो साल मेहरौना पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस वालों पर तस्करी कराने का आरोप लगा था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पूरी चौकी सस्पेंड कर दी गई थी। दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। जिसमें से एक सिपाही सोनू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया और वह जेल में है। जबकि दूसरा सिपाही आशुतोष था। इसी तरह सलेमपुर कोतवाली में तैनात सिपाही रामानंद यादव को एसटीएफ ने पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।