{"_id":"647245879ee5f6922407075b","slug":"pm-kisan-yojana-deoria-news-c-7-1-183706-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जल्दी से अपडेट कर लें ई-केवाईसी नहीं तो रुक जाएगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जल्दी से अपडेट कर लें ई-केवाईसी नहीं तो रुक जाएगी सम्मान निधि
Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पीएम किसान योजना के लाभार्थी जल्दी से अपनी ई-केवाईसी अपडेट कर लें। वर्ना 14 किस्त रूक सकती है। इसके लिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे एंड्रायड मोबाइल से किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि किसान बिना सहज जन सेवा केंद्र पर गए ही, घर बैठे अपने एंड्रॉयड मोबाइल से ई-केवाईसी अपडेट कर पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए सर्वप्रथम गूगल ऐप पर जाकर ऑनलाइन पीएम किसान जीओआई मोबाइल एप डाऊनलोड करना होगा। इसके बाद भाषा का चयन करना होगा। लॉगिन पर क्लिक करेंगे तो लॉगिन टाइप लिखकर आएगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर का ऑप्शन आएगा। इसमें से किसी एक को इंटर करेगें। मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। इस ओटीपी को इंटर करें। इसके बाद छह डिजिट का एमपीआईएन क्रिएट करने को आएगा। इसमें 123456 अंक वाला एमपीआईएन या अन्य कोई नंबर वाला एमपीआईएन क्रिएट करें। इसके बाद फेसियल ऑथेंटिकेशन आएगा। फ़ोटो क्लिक करें और एमपीआईएन नंबर फिर इंटर करें। सक्सेजफुल ई-केवाईसी लिखकर स्क्रीन पर आएगा। इस प्रक्रिया से किसान अपने अलावा 10 अन्य किसान का भी ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। जनपद में 477000 किसान पीएम किसान योजना का लाभ पा रहे हैं। जिसमें से 135000 किसानों का ई-केवाईसी अपडेट नहीं है।