फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pledge to protect by planting trees

Deoria News: पौधरोपण कर संरक्षण का भी लिया संकल्प

Sat, 06 Jun 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pledge to protect by planting trees
मईल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने अपने पैतृक गांव देवकली में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। पौधरोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
12 हजार पौधे लगाए गए : रामपुर बुजुर्ग संवाद के अनुसार, विकास खंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। ब्लॉक क्षेत्र में करीब 12 हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में पौधारोपण कर किया। अभियान के दौरान छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल यादव, धर्मेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, चंदन शर्मा, विद्या गोंड, नागेश सिंह, आदर्श सिंह, उपेंद्र यादव, आलोक सिंह, ऋषिकेश भारती मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे : बघौचघाट संवाद के अनुसार, कोयर पट्टी स्थित छठ माता स्थान एवं मुरार छापर में पीपल सहित विभिन्न छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान अर्जुन ठाकुर, अजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अजीत सिंह,अजय सिंह, लहबर सिंह,रमेश गौड़,भूपति शर्मा,संजय पांडे,निखिल प्रसाद,अंकुश,राजकुमार आदि ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed