फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Plea to SP for the arrest of the accused

Deoria News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार

Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plea to SP for the arrest of the accused
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी निवासी विजुला देवी ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना में परिवार के छह लोग गघायल हुए थे और कई दिन मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती रहे। मामले में 23 अगस्त को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विजुला देवी ने आरोप लगाया कि पटीदारों ने उनके बेटों और नातियों की हत्या की नीयत से लाठी-डंडा और कुदाल से हमला किया था।

वह पति के साथ सात सितंबर और उससे पहले भी अधिकारियों से मिली थीं। कार्रवाई का आश्वासन मिला मगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने विवेचक पर सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed