फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Players will participate in Senior State Swimming

Deoria News: सीनियर स्टेट तैराकी में प्रतिभाग करेंगे खिलाड़ी

Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Players will participate in Senior State Swimming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से 23 से 25 मई तक बरेली में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला पुरुष तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इसके लिए जिला व मंडल टीम के चयन की तैयारी शुरू हो गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला टीम का चयन 14 मई व मंडल का चयन गोरखपुर में 15 मई को होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर महिला पुरुष तैराकी प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल टीम के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला टीम का चयन स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में
14 मई को दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। वहीं मंडलीय टीम का चयन गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीडांगन में सुबह 10 बजे से होगा। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम पांच इवेंट में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें फ्री स्टाइल में 50,100, 200, 400, 800, व 1500 मीटर के मुकाबले होंगे। बैक स्ट्रोक में 50, 100, 200 मीटर, ब्रीस्ट स्ट्रोक में 50, 100, 200 मीटर, बटरफ्लाई स्ट्रोक में 50, 100, 200 मीटर, व्यक्तिगत मेडले में 200 व 400 मीटर, फ्री स्टाइल में 4x100 मीटर व 4x200 मीटर, मेडले रिले - 4x100 मी0, मिश्रित रिले फ्री स्टाइल 4x100 मीटर, मिश्रित रिले मेडले 4x100 मीटर के इवेंट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed