{"_id":"644eb1ccba0ef575dc041c36","slug":"plantation-done-on-the-hundredth-edition-deoria-news-c-7-1-146953-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीएम के मन की बात के सौवेंं संस्करण पर किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीएम के मन की बात के सौवेंं संस्करण पर किया पौधरोपण
Sun, 30 Apr 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपारानी। क्षेत्र के बेलपार पंडित निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पूर्व भी सौरभ पांडेय ने दर्जनों की संख्या में फलदार पौधे लगाए हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सुरेश तिवारी ने कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं। विकास के मौजूदा मॉडल में जीवन के इन तीनों आधारों की महती आवश्यकता है। यही वजह है कि आज देश की आबादी का बड़ा हिस्सा स्वच्छ व सुरक्षित पानी, शौचालय और शुद्ध हवा जैसे मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित है। पर्यावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है। इस दिशा में समाज और सरकार को स्वच्छता और पौधरोपण को एक आंदोलन बनाने की तरफ सोचना होगा। जिसके लिए समाज की सहभागिता होना पहली और जरूरी शर्त है। इस दौरान मनोज पांडेय, राधेश्याम पांडेय, दीपक तिवारी, राम दरश, महेंद्र, जसकरण और पप्पू यादव आदि मौजूद थे।