{"_id":"6522ffdd598c88a14c044884","slug":"pipri-team-captured-the-trophy-in-the-final-match-of-kabaddi-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-9606-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कबड्डी के फाइनल मैच में पिपरी की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कबड्डी के फाइनल मैच में पिपरी की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
Mon, 09 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बरहज। गड़ेर के हरखौली गांव में कृषक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में युवक मंगल दल की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में पिपरी की टीम ने महुईं श्रीकांत को 53-40 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रवींद्र राजभर ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
फाइनल मैच पिपरी और महुईं श्रीकांत के बीच खेला गया। मैच के पहले ही हाफ में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच को अपने पाले में करने के लिए पुरजोर कोशिश करने लगे। दोनों टीमों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। दूसरे हाफ में खिलाड़ी और आक्रामक हो गए। मैच के आखिरी दौर में टीमों में अंक बनाने की होड़ लग गई। आखिरी क्षण में पिपरी ने 53-40 अंक से मैच जीत लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच महुईं श्रीकांत और खुखुंदू, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच पिपरी और दोहड़ा के बीच खेला गया। मौके पर विकल्प सिंह, चंद्रशेखर राजभर, विजय प्रताप शाही, बलराम पांडेय, अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।