फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pipiganj won football match

ऑल इंडिया फुटबाल में जीता पीपीगंज, कप्तानगंज को मिली शिकस्त

Thu, 28 Jan 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
pipiganj won football match
ऑल इंडिया फुटबाल में जीता पीपीगंज, कप्तानगंज को मिली शिकस्त
विज्ञापन

रुद्रपुर। टाउन क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को पीपीगंज की टीम ने कप्तानगंज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शुभारंभ रामजी सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले राउंड में पीपीगंज के सेंटर फारवर्ड प्रियांशु ने ताबड़तोड़ दो गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। कप्तानगंज के खिलाड़ियों ने पीपीगंज के गोल पोस्ट पर कई बार हमले किए, पर सफलता नहीं मिली। दूसरे हॉफ में कप्तानगंज ने पेनाल्टी शूट का फायदा लेकर पीपीगंज पर एक गोल किया। उसके बाद पीपीगंज के खिलाड़ी हमलावर हो गए और अमन ने दो गोल कर टीम को 4-1 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

मंगलवार को उद्घाटन मुकाबले में कुशीनगर की टीम ने नेपाल को शिकस्त दी। एकलव्य चैलेंजर रुद्रपुर और सीनियर रुद्रपुर के बीच रोमांचकारी मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर सज्जाद अली, इमरान खान, प्रेम तिवारी, तारकेश्वर विश्वकर्मा, धर्मवीर गुप्ता, हरिओम कारूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया दक्षिण ने सहियागढ़ को 5 विकेट से हराया
रेवली। श्री रैनाथ ब्रह्म क्रिकेट स्पोर्ट्स इन क्लब रेवली द्वारा आयोजित आरपीएल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को सहियागढ़ और बलिया दक्षिण के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बलिया दक्षिण की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर बलिया दक्षिण ने पहले बॉलिंग का फैसला लिया। साहियागढ़ की टीम ने 106 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बलिया दक्षिण की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलिया दक्षिण टीम के खिलाड़ी अंकित को दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय अनिल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। मैच के अंपायर आशीष मिश्र व अंगद यादव रहे। इस दौरान सुमित पासवान, हरिओम, संदीप, गोबर मिया, मार्केंडेय मिश्र, लोलारख मिश्र, धनंजय यादव, रोहित, विकाश कुशवाहा, संदीप, शुभम मिश्र, स्कोरर पप्पू गोंड, रवि, राहुल गुप्त, रिंकू, हाशिम, मुकेश, पंकज, बजरंगी गोंड, हरिओम, पवन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed