{"_id":"65c672d9a14bcc96b802e344","slug":"pindi-bhagalpur-road-will-be-made-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119065-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 23 करोड़ 80 लाख से बनेगी पिंडी-भागलपुर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 23 करोड़ 80 लाख से बनेगी पिंडी-भागलपुर सड़क
Sat, 10 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने जारी किया टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पिंडी-भागलपुर सड़क का 23 करोड़ 80 लाख की लागत से चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए महज 15 माह की समय सीमा निर्धारित की गई है।
सड़क बनने के बाद 40 गांवों की तकरीबन 50 हजार से अधिक आबादी का सफर सुहाना होगा। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
भागलपुर-पिंडी होते हुए बिहार को जोड़ने वाली पिंडी- भागलपुर सड़क तकरीबन एक दशक से गड्ढे में तब्दील हो चुकी थी। लोगों की मांग पर राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 12 जून 2023 को शासन को पत्र लिखा और कहा कि पिंडी-भागलपुर सड़क जो भागलपुर और बिहार प्रांत की सीमा पर स्थित मेहरौना के बीच न्यूनतम मार्ग है। यह काफी दिनों से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग से लगभग 40 गांव की 50 हजार आबादी जुड़ी हुई है। उक्त मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को प्रेषित किया है।
विज्ञापन
राज्य मंत्री के पात्र को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इसमें सड़क की लागत 23 करोड़ 80 लाख रुपये बतागई है। जबकि निर्माण कार्य की समय सीमा 15 माह निर्धारित की गई है।
टेंडर को राज्यमंत्री ने अपने फेसबुक वॉल पर साझा कर इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि टेंडर निकाल दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
क्षेत्र के रहने वालों ने जताई खुशी
पिंडी से भागलपुर को जाने वाली यह सड़क तकरीबन 10 वर्षों से गड्ढा में तब्दील थी। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी। लेकिन, मामला अधर में रहा। अब राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रयास से इस सड़क का टेंडर कर दिया गया है। यह सड़क बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
-डॉ. शमी अख्तर खान
पिंडी भागलपुर मार्ग गड्ढा में तब्दील होने के चलते इस रास्ते से गुजरते वाले अधिकांश राहगीर चोटिल हो जाते थे। यह सड़क बिहार प्रांत को जोड़ने का काम करती है, लेकिन खराब हालत में सड़क होने के चलते इस मार्ग से आने के बजाय लोग अधिक दूरी तय कर दूसरे मार्ग से आया-जाया करते थे। इस सड़क के बन जाने से 40 गांव के तकरीबन 50 हजार से अधिक आबादी को सहूलियत मिलेगी।
-अंबरीश यादव