{"_id":"6ab2c824978068f4f203f691","slug":"pickup-truck-hits-bike-youth-dies-deoria-news-c-208-1-deo1036-192495-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 22 Sep 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। बेलम्हा बाजार मोड़ के पास मंगलवार की शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तरकुलवा क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी हरेराम प्रसाद (25) शाम को बाइक से बघौचघाट की ओर से घर लौट रहे थे। बेलम्हा बाजार मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप से बाइक में टक्कर मार दी। हरेराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पथरदेवा भिजवाया। वहचिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। जवान बेटे की मौत की से परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।