फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup full of animals overturns in canal, smuggler absconds

Deoria News: पशुओं से भरा पिकअप नहर में पलटा, तस्कर फरार

Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of animals overturns in canal, smuggler absconds
बरियारपुर। क्षेत्र के मीर देवरिया के पास पशुओं से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर रविवार की सुबह नहर में पलट गया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने छह पशुओं को नहर से बाहर निकाला। पशुओं को बैकुंठपुर स्थित गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक और तस्कर फरार हो गए। पिकअप को कब्जे में लेकर पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा के सख्त तेवर के बावजूद पशु तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बिहार सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को छह पशुओं को पिकअप में भर कर तस्कर बिहार ले जा रहे थे। इसी बीच मीर देवरिया गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस पशुओं को नहर से निकलवाई। बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवम उपाध्याय, विशाल पासवान,आकाश जायसवाल,किसन गुप्त, अर्जुन जायसवाल, आशीष मद्धेशिया आदि ने कहा कि जिले की पुलिस पशु तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने एसपी से तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिकअप को कब्जे में लेकर तस्करों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed