फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup crushes bikers, two dead, one serious

Deoria News: पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Sat, 25 Nov 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pickup crushes bikers, two dead, one serious
देवरिया। एक बाइक से बरात जा रहे तीन युवकों को शुक्रवार की रात तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बरपार-बरारी मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल डोमडीहा हड़ही गांव निवासी रामसिंहासन भारती के घर से शुक्रवार की शाम को बरात गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बरपार-बरारी जाने के लिए निकली। गांव के 19 वर्षीय सिकंदर कुमार, 20 वर्षीय रवि कुमार और 15 वर्षीय रामकुमार एक बाइक पर सवार होकर बरात में जाने के लिए निकले। तीनों बरपार-बरारी तिराहा के पास पहुंचे थे कि पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। डॉक्टर ने रामकुमार और सिकंदर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि की हालत नाजुक बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। इसकी खबर मिलते ही बरातियों और घरातियों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंचे घर वाले घायल को लेकर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर चले गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। गौरीबाजार के प्रभारी एसओ ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। एक युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

------------
आईसीयू की थी जरूरत, स्ट्रेचर पर तड़पता रहा रवि
देवरिया। सड़क हादसे में घायल रवि को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देख आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत बताई। इसके बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस बीच गौरीबाजार थाने से घायलों को लेकर आए सिपाही घायल को बीआरडी मेडिकल काॅलेज पहुंचाने के बजाय करीब एक घंटे तक घरवालों के आने का इंतजार करते रहे। इमरजेंसी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और कुछ लोगों ने घायल को ले जाने के लिए कहा तो सिपाही झल्ला गया और बोला कि यह पुलिस का काम नहीं है। घर वाले आएंगे तो ले जाएंगे। इमरजेंसी तक हम लोग पहुंचा दिया। इस बीच रवि स्ट्रेचर पर ही तड़पता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed