फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   phulan sena director flirting case

फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छेड़खानी का केस दर्ज

Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
phulan sena director flirting case
फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छेड़खानी का केस दर्ज
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। पटेल नगर मोहल्ला निवासी और फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद पर पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और धमकी देने का आरोप है।
नगर की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गोपाल निषाद पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। तहरीर में महिला ने कहा है कि शनिवार को वह घर में थी। इसी बीच गोपाल घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी। शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोपाल निषाद के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। जबकि गोपाल निषाद का कहना है कि मेरी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए यह साजिश की गई है। मैं एक वकील भी हूं। नगर सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के चलते कुछ लोगों ने ऐसा कराया है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गोपाल निषाद पर छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed