{"_id":"692b3cddadfef0db6c0e8644","slug":"pg-studies-in-gynecology-and-obstetrics-will-start-in-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-169052-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी स्त्री व प्रसूति रोग में पीजी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी स्त्री व प्रसूति रोग में पीजी की पढ़ाई
Sun, 30 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) में आवेदन कर दिया है।
शनिवार को एनएमसी की टीम कॉलेज में मानकों की जांच करने पहुंची। इससे पीजी कोर्स को लेकर उम्मीद बढ़ गई।
नेशनल मेडिकल काउंसिल की दो सदस्यीय टीम शनिवार को कॉलेज में पहुंची। टीम के सदस्य एमसीएच विंग में पहुंचे। उन्होंने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रथम तल पर लेबर रूम में पहुंचे।
वहां व्यवस्था देखी और वार्डों की जानकारी ली। इसके बाद द्वितीय तल पर पहुंचकर ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। यहां वार्ड में सुविधाओं को देखा। एमसीएच वि
विज्ञापन
ंग में कार्य करने वाले स्टॉफ की जानकारी ली। इसके बाद टीम के सदस्य परिसर में
स्थित ब्लड बैंक गए। वहां पर सुविधाओं की जानकारी ली और स्टॉफ आदि के बारे में पूछा। इसके बाद टीम के सदस्य प्रशासनिक भवन में लेक्चर थियेटर आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में पढ़ाने वाले चिकित्सा शिक्षकों की संख्या आदि के बारे में पूछा।
इस दौरान टीम के साथ उप प्राचार्य डॉ. श्वेता सिंह रहीं। इसके बाद टीम प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्र से मिली। इसके बाद टीम वापस चली गई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि टीम ने जांच करने के बाद वापस चली गई।