{"_id":"56ed95564f1c1b1d658b4b85","slug":"petro-effigy-to-protest-price-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में पुतला जलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में पुतला जलाया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में पुतला जलाया ।
देवरिया में समाजवादी छात्र सभा ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी को विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।
संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शनिवार को कचहरी चौराहे पर पहुंचें। मोदी सरकार के विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया। युवा नेता विजय रावत ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार की महंगाई पर सरकार को कोई नियंत्रण नहीं है। देश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। इससे जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। सरकार कॉरपोरेट और पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।
मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार में शामिल लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए योजनाएं संचालित की है। इस दौरान समीउल्लाह अंसारी, खुर्शीद आलम, इमरान खान, फोम तिवारी, इंदल यादव, हरिओम यादव, शम्भू पहलवान, जावेद आदि मौजूद रहे।