फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PET: Candidates arrived in large numbers, some got the train and some missed it.

पीईटी : बड़ी संख्या में पहुंचे परीक्षार्थी, किसी को मिली ट्रेन तो किसी की छूट गई

Fri, 27 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
PET: Candidates arrived in large numbers, some got the train and some missed it.
देवरिया। 28 व 29 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिला प्रशासन शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। शनिवार को दो पालियों में मऊ, बलिया व बिहार प्राप्त से कुल 21744 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए ज्यादातर परीक्षार्थी शुक्रवार की रात तक जनपद पहुंच गए। इससे रेलवे और बस स्टेशनों पर भारी भीड़ रही। वहीं, देवरिया के जिन विद्यार्थियों के केंद्र दूसरे स्थानों पर पड़े हैं वे भी शुक्रवार को ही रवाना हो गए। इस अफरातफरी में कई परीक्षार्थियों की ट्रेन और बस भी छूट गई।
विज्ञापन

रात करीब 8:29 बजे सुपरफास्ट पाटलीपुत्र ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन के इंतजार के लिए सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी जमे रहे। हालत यह रही कि सभी वेटिंग रूम भरे हुए थे। कोई नीचे बैठकर इंतजार कर रहा था तो कोई खड़ा होकर। ट्रेन आते ही एक बोगी के दरवाजे पर 50-60 अभ्यर्थी टूट पड़ रहे थे। सदर रेलवे स्टेशन तक खाली आने वाली इस ट्रेन के रुकते ही दरवाजे से अंदर जाने के लिए मारामारी मच गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। किसी तरह अंदर घुसकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। भीड़ के कारण कई अभ्यर्थियों की ट्रेन भी छूट गई। यही हाल लखनऊ को रात में जाने वाली जनरथ बस सेवा की थी। सभी सीटों पर सवारियां थीं और खड़े होकर लोगों को यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन


सभी होटल फुल, रेलवे और बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों ने गुजारी रात
देवरिया। शहर में देर शाम से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। पड़ोसी जिले से आए अभ्यर्थियों को देर रात तक रेलवे स्टेशन पर बैठकर समय गुजारना पड़ा। शहर के सभी होटल फुल थे, इसके कारण उनको जगह नहीं मिल पाई। कई अभ्यर्थी देर रात तक होटल में कमरे के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर टहलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पुलिस का मानना है कि प्रीलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए देवरिया जनपद में बाहरी जिले में आने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों के निजी साधनों से यहां आ सकते हैं। इससे शहर में भीड़ हो सकती है। क्योंकि इन मार्गों पर परिवहन निगम सहित अन्य वाहनों की आवाजाही कम है। इसे लेकर यातायात विभाग की ओर से भी सतर्कता बरती जा रही है। इतनी भीड़ को संभालने में एवं यातायात व्यवस्था को बनाए रखना भी एक चुनौती होगी। ऐसे में आवश्यक है कि जो विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं, निर्धारित समय में उधर आने या जाने से बचा ही जाए। अन्यथा आम से लेकर खास तक को परेशानी होना तय माना जा रहा है। शनिवार को जनपद के 24 केंद्रों पर पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे की परीक्षा में 10872 एवं दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक में भी 10872 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।



परीक्षा केंद्रों पर चला प्रशिक्षण कार्य
पीईटी के लिए केंद्र बनाए गए जोनिया इंटर कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में पहुंचे डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संपन्न कराने का प्रशिक्षण एवं जरूरी निर्देश दिए। डीआईओएस ने कहा कि पीईटी जिले में बेहतर तरीके से संपन्न होगी। इसके लिए केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा गया तथा केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दिशा निर्देश के बारे में बताने के साथ ही प्रशिक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed