{"_id":"6aa83a286ebe0ae4670144d1","slug":"permanent-solution-to-waterlogging-roadways-complex-to-be-raised-by-15-crore-unitslevel-deoria-news-c-208-1-deo1049-191774-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जलभराव का स्थायी हल, डेढ़ करोड़ से ऊंचा होगा रोडवेज परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जलभराव का स्थायी हल, डेढ़ करोड़ से ऊंचा होगा रोडवेज परिसर
Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा परिसर में भरा पानी,
देवरिया। सालों से जलभराव की समस्या झेल रहे देवरिया रोडवेज बस अड्डे की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हुई है। परिसर को ऊंचा करने और जलनिकासी की व्यवस्था पर करीब एक करोड़ 51 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
नगर पालिका और जल निगम इसकी डीपीआर तैयार करेंगे। उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। जलभराव के साथ ही ऊबड़-खाबड़ परिसर के कारण बसों को होने वाले नुकसान से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
रोडवेज बस अड्डे पर बरसात के माैसम में जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश होने पर परिसर में पानी भर जाने से यात्रियों को बसों तक पहुंचने के साथ ही कर्मचारियों और चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
परिसर की जमीन ऊबड़-खाबड़ होने के कारण बसों में आए दिन हल्का-फुल्का नुकसान होने की बात भी सामने आती रही है। समस्या के समाधान के लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में रोडवेज और नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद अधिशासी अभियंता निगम अनूप सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा। इसमें बताया गया कि रोडवेज बस अड्डा परिसर को ऊंचा करने और जल निकासी की व्यवस्था करने में करीब एक करोड़ 51 लाख रुपये का खर्च आएगा। नगर पालिका और जल निगम आपसी सहयोग से विस्तृत डीपीआर तैयार करेंगे। इसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों विभाग मिलकर काम कराएंगे। रोडवेज विभाग भी आवश्यक समन्वय करेगा।