{"_id":"57aa0eef4f1c1bb661ee545e","slug":"performed-by-electricity-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया
देवरिया
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर (ब्यूूरो)। पकड़ी बाजार क्षेत्र के भरौली गांव के लोग पोल और तार के अभाव में बिजली बिना बेहाल हो रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर से गांव में बिजली ले जाने को अब तक विद्युत पोल, तार नहीं लग पाए हैं, जिससे लोग परेशान हैं। मंगलवार को नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान संतोष सोनकर के नेतृत्व में गांव वालों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ट्रांसफॉर्मर से अपने घर तक बिजली ले जाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ लोग करीब 300 मीटर तक केबल लगाकर बिजली कनेक्शन अपने घर तक ले गए हैं।
कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई पहल नहीं हुई। जिससे गांव के लोगों में नाराजगी बनी है। उन्होंने गांव में पोल और तार नहीं लगाए जाने पर उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में खूबलाल, धूपचंद, विनोद कुमार, रंजीत, धर्मेंद्र, शिवनंदन, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।