{"_id":"64a5b5a16112c864670b8507","slug":"people-will-participate-in-the-brahmabhoj-program-at-the-door-amidst-rain-water-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-637-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारिश केे पानी के बीच दरवाजे पर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारिश केे पानी के बीच दरवाजे पर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे लोग
विज्ञापन
डीएम के आदेश के बाद भी अफसरों ने नहीं दुरुस्त किया खड़ंजा मार्ग
संपूर्ण समाधान दिवस में खड़ंजा दुरुस्त कराकर पानी निकलवाने का दिया था निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीते संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कटियारी निवासी जयप्रकाश तिवारी के शिकायत पर मातहतों को उनके दरवाजे पर खड़ंजा दुरुस्त कराकर पानी निकलवाने का निर्देश दिया था। आदेश के बावजूद आज तक खड़ंजा मार्ग सही नहीं हो सका है। जिससे जयप्रकाश की पत्नी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में लोग पानी के बीच शामिल होने पर मजबूर होंगे।
जयप्रकाश तिवारी ने दिए शिकायती पत्र में कहा था कि पत्नी की कैंसर से मौत हो गई है। जिनका ब्रह्मभोज छह जुलाई को होना है। उन्होंने कहा है कि गांव के कुछ लोगों ने दरवाजे से होकर जाने वाले खड़ंजा मार्ग को उजाड़ दिया है। जिससे दरवाजे पर घुटने तक बारिश का पानी लग गया है। मामले में डीएम ने एसडीएम योगेश कुमार को पुलिस, राजस्व और विकास की संयुक्त टीम गठित कर मामला निस्तारित कराने का निर्देश दिया था। हालांकि खड़ंजा उखाड़ दिए जाने से करीब 10 घरों के लोग प्रभावित हैं। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि टीम भेजकर जलभराव खाली कराया गया था।