{"_id":"61c219e94223c97faf465003","slug":"people-waiting-for-boat-deoria-news-gkp4207533147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव का इंतजार कर रहे लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव का इंतजार कर रहे लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाव का इंतजार कर रहे लोगों ने किया हंगामा
बरहज। सरयू नदी के दियारा क्षेत्र से सुबह आने वाले यात्री नाव के इंतजार में परेशान हुए। काफी समय तक नाव के न आने पर राहगीरों ने हंगामा किया। साढ़े नौ बजे के बाद नाव पहुंची तो वे शांत हुए।
मंगलवार को सरयू पार नदी घाट पर रोज की तरह यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। साढ़े नौ बजे तक बरहज घाट की तरफ से पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाई गई पॉवर वार्ज बोट के नहीं पहुंचने पर लोग परेशान हो गए। काफी इंतजार के बाद लोगों का सब्र टूटने लगा। लोग हो-हल्ला करते हुए नारेबाजी करने लगे।
उमेश यादव, मोदी कुमार, लालसाहब, रामकरन यादव, उमाशंकर यादव, प्रहलाद कुमार चौहान, राना चौहान, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र चौहान, बब्बू यादव, मुसाफिर यादव, सचिन यादव, रामप्रवेेश आदि का कहना था कि सुबह होते ही नाव से मजदूर, दूधिया, नौकरी पेशा और छात्रों की आवाजाही रहती है। पिछले दो दिनों को छोड़कर प्रतिदिन नाव देर से आ रही है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रही बात नाव के देर से पहुंचने की तो उसका समय सही कराया जाएगा।