फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people sitting on strike are not farmers

धरने पर बैठे लोग किसान नहीं : कृषि मंत्री

Tue, 08 Dec 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
people sitting on strike are not farmers
धरने पर बैठे लोग किसान नहीं : कृषि मंत्री
विज्ञापन

देवरिया। कृषि कानून को लेकर बुलाए गए भारत बंद को प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फेल बताया है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे लोग किसान नहीं हैं। प्रदेश के 93% व पूरे भारत के 90% किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। वह बिचौलिए और राशन की कालाबाजारी करने वाले लोग हैं जो सूट-बूट पहन कर महंगी गाड़ियों से आ कर धरने में बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। देश के बुद्धिजीवी और कृषि से जुड़े अर्थशास्त्रियों का भी मानना है कि ये सुधार किसानों और देश की तकदीर बदलेंगे, लेकिन कुछ लोग किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत बंद विफल होना विपक्षियों की करारी हार का सबूत है। अब उनको समझ आ जाना चाहिए कि किसान इस बिल के विरोध में नहीं है।
विज्ञापन

सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने कहा कि मंडियां बंद नहीं होंगी। नए कानूनों से किसी किसान की जमीन नहीं जाएगी। वास्तविकता में इन कानूनों से किसानों का हर प्रकार से लाभ ही होने वाला है। विधायक बरहज सुरेश तिवारी ने कहा कि मैं फिर से कहना चाहता हूं, किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य था, और रहेगा। जैसे पिछले 55 सालों से किसानों को का लाभ मिलता आ रहा है, वैसा ही आगे भी जारी रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने भारत बंद को विपक्ष का पाखंड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed