फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People shivered due to the increased cold...silence prevailed on the streets.

Deoria News: बढ़े ठंड से कांपे लोग..सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 27 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to the increased cold...silence prevailed on the streets.
देवरिया/खुखुंदू। गलन और ठंड में शनिवार को और बढ़ोतरी हो गई। शाम होने से पहले ही लोग घरों में दुबक गए। सरकारी अवकाश होने के चलते दोपहर में भी बाजारों-कस्बों में चहल-पहल कम दिखी। देवरिया शहर में भी रोज की अपेक्षा आधी से भी कम भीड़ दिखी। खुखुंदू बाजार में अलाव नहीं जलने से परेशान व्यापारियों ने खुद ही इंतजाम कर अलाव जलवाया, जहां गांव से आए खरीदार खड़े नजर आए। बीते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिनों से बढ़ी गलन के चलते ठंड और बढ़ गई है। ठंड का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खुखुंदू कस्बे समेत अन्य कस्बों में जरूरत के सामानों की खरीदारी करने पहुंचे लोगों को अलाव के पास बैठकर हाथ सेंकते देखा गया। सलेमपुर तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों और लेखपालों को कुछ चिह्नित जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा नहीं कर रहे हैं और शिकायत मिल रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिभावकों ने स्कूल की छुट्टियां करने की मांग की : खुखुंदू। बढ़ती ठंड को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूल की छुट्टियां करने की मांग उठाई है। अभिभावकों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में बच्चों का स्कूल जाना खतरे से खाली नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि करीब 10 दिनों से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। फिर भी अब तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed