फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People scared of monkey's terror, many people were bitten and injured

Deoria News: बंदर के आतंक से लोग भयभीत, कई लोंगों को काटकर किया घायल

Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
People scared of monkey's terror, many people were bitten and injured
सलेमपुर। सलेमपुर से पयासी जाने वाली सड़क एक बंदर के आतंक से लोग भयभीत हैं। उसके डर से लोग घर से अकेले बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन व वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

पयासी रोड पर एक बंदर करीब दो महीने से आतंक कायम है, जो भी व्यक्ति इस रास्ते व इसके अगल बगल के गांवों में इस बंदर से मिल जा रहा है, उसे यह दौड़ाकर काट रहा है। शनिवार को नगर के वार्ड नंबर एक भरौली के सतेंद्र कुमार गोंड पुत्र विद्यासागर गोंड को अपना निशाना बनाया। वह मजदूरी करने जा रहे थे कि बंदर ने दौड़ाकर बांह पर काट लिया, उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हुआ। 23 जुलाई को परान छपरा के मनोज यादव सलेमपुर से घर जा रहे थे कि रास्ते में इसी बंदर ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नदावर के रहने वाले विनोद यादव शुक्रवार को किसी कार्य से बाजार जा रहे थे। वह एक नर्सिंग होम के पास पहुंचे थे कि बंदर ने हमला बोल दिया। इसी बीच विनोद को बचाने के लिए पहुंचे पयासी रोड निवासी रामविलास सिंह व जमुआ गांव के महफूज को भी बंदर ने काट लिया। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। क्षेत्र के नदौली, परान छपरा, वरसीपार ,हरनही, भरौली, पयासी, चकरवा बहोरदास चक नदावर सहित दर्जनों गांवों के लोग इस बंदर के आतंक से परेशान हैं। क्षेत्र के कांग्रेस नेता सत्यम पांडेय, राजीव मिश्र, गणेश मिश्र, सुमित कुमार मिश्र, शिक्षक सुधाकर मिश्र, शिवशंकर गौतम ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed